26th September 2026

BREAKING NEWS

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम

कई ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक लेट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नदी-नाले उफान पर; जानें कब से मिलेगी राहत

Advertisment

Chhattisgarh : जहर खाकर पहुंची स्कूल, प्रार्थना सभा में बेहोश हुई छात्रा, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

Media Yodha Desk Thu, Aug 21, 2025

बलरामपुर : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां छात्रा जहर खाकर स्कूल पहुंच गई. प्रार्थना के दौरान बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके जहर खाने की बात सामने आई.

घटना वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां अध्ययनरत छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई. स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई. इस बात से स्कूल स्टॉफ के साथ पालक भी अवाक रह गए.

फिलहाल, छात्रा ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया था, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. मामले की रघुनाथनगर पुलिस जांच में जुटी है.

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन