28th April 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में धान खरीदी केंद्र घोटाले का भंडाफोड़, लाखों रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार

छात्रों का इंतजार खत्म... कल जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

गांव में बाहरी परिवार पर विवाद, धर्म प्रचार के आरोप से बढ़ा तनाव, पास्टर से मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा

बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट तो कब्र से बहन का कंकाल निकाल लाया शख्स, ये घटना हैरान कर देगी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, सफर से पहले जरूर चेक करें अपडेट

Advertisment

Chhattisgarh : लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को किया सस्पेंड

Media Yodha Desk Tue, Apr 28, 2026

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विजय कुमार लहरे पर परीक्षा प्रश्नपत्र विवाद, विभागीय कार्यों में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं जैसे कई गंभीर आरोप लगे है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।दरअसल, 8 जनवरी 2026 को एक समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने का मामला सामने आया। प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल किया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी, लेकिन इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई।

इन कारणों से हुई कार्रवाई

परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने में गंभीर लापरवाही

आपत्तिजनक सवाल से धार्मिक भावनाओं को ठेस

हाईकोर्ट से जुड़े मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करना

विभागीय आदेशों की अवहेलना

लेखा परीक्षण (ऑडिट) में गंभीर अनियमितताएं उजागर

शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए, सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में विजय लहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय तय किया गया है। निलंबन के बाद अब बी.एल. देवांगन (उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय) को महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पूरे मामले को शासन ने विभाग की छवि धूमिल करने वाला और गंभीर कदाचार मानते हुए सख्त कदम उठाया है।

देखें आदेश

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन