12th October 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें दैनिक राशिफल, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल

पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

Advertisment

Mungeli News : मुंगेली में धान खरीदी केंद्र घोटाले का भंडाफोड़, लाखों रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Tue, Apr 28, 2026

पथरिया:- प्रार्थी मोहर दास आर्य, पिता रतन दास आर्य, उम्र 48 वर्ष, निवासी फुलवारीकला, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा सरगांव में पदस्थ है तथा शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के धान खरीदी सत्र में दिनांक 15.11.2025 से 31.01.2026 तक धान खरीदी कार्य संपन्न किया गया, धान उपार्जन केंद्र धरदेई (पंजीयन क्रमांक 2831) में आरोपी कार्तिक राम धु्रव को केंद्र प्रभारी एवं सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप दुबे को नियुक्त किया गया था। कार्यालय कलेक्टर सहकारिता शाखा मुंगेली के गठित जांच टीम (नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि) द्वारा संयुक्त जांच की गई, जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि धान उपार्जन केंद्र में 2156.08 क्विंटल धान की कमी पाई गई, धान का मूल्य लगभग ₹66,83,848/- (छियासठ लाख तिरासी हजार आठ सौ अड़तालीस रुपये) का आरोपी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए धान खरीदी कार्य में लापरवाही एवं कूटरचित तरीके से हेराफेरी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई तथा रिकॉर्ड में हेरफेर एवं जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही पाया गया जिस पर प्रार्थी एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना पथरिया मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में आर्थिक अपराधों एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना पथरिया द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए धान खरीदी केंद्र में हुए गबन के प्रकरण मे प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध किया गया और संलिप्त आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 26.04.2026 को मुखबीर तथा तकनीकी माध्यम से नांदघाट, बेमेतरा से आरोपी कार्तिक राम धु्रव को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार करने तथा प्रकरण मे धान खरीदी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, अन्य आवश्यक दस्तावेज को जप्त कर पुछताछ व साक्ष्य के आधार पर आरोपी कार्तिक राम धु्रव पिता स्व. भीखुराम उम्र 53 वर्ष निवासी झुलनाकला थाना पथरिया को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.गिरजाशंकर गोस्वामी (प्रभारी, थाना पथरिया), उपनिरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल), सउनि नरेश साहू, आर. राहुल यादव, राकेश बंजारे, हलिश गेंदले की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन