22nd October 2026

BREAKING NEWS

नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विधायकों की टेबल पर लगेंगे टैबलेट

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

Advertisment

CG News : साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस मुख्यालय सख्त, IG अजय यादव ने SP अंकिता शर्मा से मांगा स्पष्टीकरण

Media Yodha Desk Thu, Oct 22, 2026

राजनांदगांव : विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान एसपी अंकिता शर्मा द्वारा की गई हर्ष फायरिंग की पूरे देश में चर्चा है. जानकार विशेषज्ञों के ‘लेडी सिंघम’ की तकनीक पर सवाल उठाए जाने के बाद अब पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजनांदगांव रेंज आईजी अजय यादव ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

बता दें कि अपनी सालों पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए विजय दशमी के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन स्थित रक्षित केन्द्र में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तमाम आला अधिकारियों की मौजूदगी में शस्त्रों की पूजा संपन्न की थी. पुलिस ने हथियारों को रखकर बुराई के खात्में और लोगों की सुरक्षा की शक्ति देने शक्ति की देवी मां दुर्गा से कामना की। इस दौरान साड़ी पहनकर एसपी ने AK-47 से हर्ष फायरिंग की थी.

राजनांदगांव रेंज आई अजय यादव ने बताया कि प्रकरण पुलिस मुख्यालय के साथ उनके संज्ञान में आया है. पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है. परंपरागत रूप से पुलिस द्वारा सभी जिलों में विजयादशमी की पूजा की जाती है. राजनांदगांव एसपी द्वारा साड़ी पहनकर की गई हर्ष फायरिंग पर मीडिया में जो टिप्पणी हुई है, उस पर पुलिस मुख्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के शस्त्र नियम के अनुकूल नहीं होने और पुलिस की गरिमा को लेकर जो टिप्पणी हो रही है, उस पर पुलिस अधीक्षक का स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिस पर उनके (आईजी) टीप के बाद पुलिस मुख्यालय को प्रकरण भेजा जाएगा, इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा जैसे निर्देशित किया जाएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन