27th July 2026

BREAKING NEWS

लोरमी पुलिस ने 3 आरोपियों और 2 नाबालिगों को पकड़ा, चोरी का पूरा सामान बरामद

सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर मिली मदद, बची जान

हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को पीटा, CCTV में कैद वारदात

फ्रांस में जंगल की आग ने मचाई तबाही! Bordeaux के करीब पहुंचीं लपटें, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर

आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE Streaming

Advertisment

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर : : कुलपति वाजपेयी के कार्यकाल की जांच को लेकर बवाल, छात्रों ने उच्च शिक्षा सचिव को दिए 14 बिंदु

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान छात्रों ने उच्च शिक्षा सचिव एस भारतीदासन को सौंपा ज्ञापन। कुलपति वाजपेई के पूरे कार्यकाल की जांच और भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग।

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय लगातार विवादों के घेरे में है , इसी बीच विश्वविद्यालय में आज कार्यशाला आयोजित थी जिसमें प्रदेश के 10 राजकीय विश्विद्यालयों के कुलपति भाग लेने पहुंचे थे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री एस भारतीदासन भी शामिल हुए |

इस दौरान छात्र छात्राओं का एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल उच्च शिक्षा सचिव भारतीदासन से अपनी समस्याओं से अवगत कराने को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा, छात्र छात्राओं को करीब आते देख ही अटल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एडीएन वाजपेई शिक्षा सचिव के सामने ही बच्चों के ऊपर भड़क गए की क्यों आए हो, छात्र छात्राओं ने कहा कि आप हमसे मिलते ही नहीं ना बात सुनते फिर आज अतिथियों के सामने क्यों बात करने का ढोंग कर रहे हो,

तत्पश्चय शिक्षा सचिव महोदय ने हस्तक्षेप करते हुए छात्र छात्राओं की बात को गंभीरता से सुना और विभाग द्वारा सही कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया साथ में कहा कि जैसे कर्म होंगे वैसे ही फल की प्राप्ति होती है |

छात्रों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ियों, जबरिया कराए जा रहे निर्माण कार्यों, भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अवहेलना करने, कुलपति के मनमाने रवैए समेत विभिन्न विषयों पर उच्च शिक्षा सचिव के समक्ष अपनी बातें रखी |

विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के सेक्रेटरी सूरज सिंह राजपूत ने विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार के साए में घिरे होने की बात कहते हुए कुलपति प्रो एडीएन वाजपेई के पूरे कार्यकाल की जांच कराने और प्रशासनिक स्थिरता हेतु नियमित कुलसचिव की जल्द भर्ती करने की मांग प्रदेश प्रशासन से की,

इस दौरान विशेष रूप से छात्र प्रतिनिधि नीरज यादव, सौरभ दुबे, अखिल शर्मा, स्वप्निल, आयुष खांडेकर, मौर्य प्रताप, राहुल कौशिक,अभिषेक, यशवंत समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा |

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन