12th May 2026

BREAKING NEWS

गलत सीमांकन से भड़के ग्रामीण, आरआई-पटवारी को बनाया बंधक; पुलिस केस दर्ज

राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी, ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के सोने-चांदी के गहने पार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने डाले हथियार, छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर थी एक्टिव

रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, पैनल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

सड़क किनारे गुपचुप खाना बना मुसीबत! छत्तीसगढ़ में 25 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार

Advertisment

Chhattisgarh : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात CRPF अफसर रॉकी कसाना ने UPSC परीक्षा में 542वीं रैंक हासिल की

Media Yodha Desk Sun, Mar 8, 2026

सुकमा - जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाना ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करते हुए 542वीं रैंक प्राप्त की है। रॉकी कसाना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और पिछले तीन वर्षों से सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वर्तमान में वह जगरगुंडा के कुंदेड़ स्थित सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ हैं। नक्सलियों के सबसे मजबूत माने जाने वाले इस क्षेत्र में ड्यूटी निभाते हुए रॉकी कसाना ने यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्होंने कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा और बारसे देवा के खिलाफ चलाए गए कई अभियानों में भी हिस्सा लिया है। रॉकी कसाना की इस उपलब्धि से सीआरपीएफ कैम्प में खुशी का माहौल है। उनके साथियों ने कैम्प में मिठाई बांटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।

कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाते हुए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास करना रॉकी कसाना की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन