17th October 2026

BREAKING NEWS

शनिदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें 12 राशियों का हाल

26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

Advertisment

SECL बलगी सब स्टेशन में डकैती से हड़कंप : हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को पीटा, CCTV में कैद वारदात

Media Yodha Desk Sun, Jul 26, 2026

कोरबा : कोरबा जिले के एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. 15 से 20 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए. हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया है. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मामला बांकी मोंगरा थाना का है.

घायल सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने बताया कि वह रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे. रात करीब 11:10 बजे 15 से 20 नकाबपोश बदमाश सब स्टेशन परिसर में घुस आए. डंडे, चाकू और लोहे की रॉड से लैस बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है. सब स्टेशन परिसर में चोरी के सभी आरोपी मौके से भाग निकले, संजय कुमार ने बताया कि सब स्टेशन में चोरी की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन रात में उन्हें अकेले ड्यूटी करनी पड़ती है, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है.

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन बाद में उन्हें वापस बुला लिया गया. इसके अलावा सब स्टेशन परिसर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था नहीं से अंधेरे का फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे देते हैं. बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन