3rd October 2026

BREAKING NEWS

पथरिया पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, उमरिया में महिला की हत्या का हुआ खुलासा

IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Advertisment

Chhattisgarh : स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण पर रेरा सख्त, प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना

Media Yodha Desk Sat, Jan 3, 2026

रायपुर : रायपुर की आवासीय परियोजना ‘वॉलफोर्ट एलेन्सिया’ के प्रमोटर के खिलाफ छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने रियल एस्टेट अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रमोटर पर 10 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। रेरा में हुई सुनवाई के दौरान सामने आया कि परियोजना का विकास नगर और ग्राम निवेश विभाग की ओर स्वीकृत ले-आउट के अनुसार नहीं किया गया।

जांच में यह पाया गया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण तय नक्शे से हटकर किया गया है, जो अधिनियम की धारा 14(1) का उल्लंघन है। इस धारा के तहत किसी भी परियोजना में निर्माण कार्य केवल अनुमोदित योजना और निर्देशों के अनुसार करना अनिवार्य होता है। प्राधिकरण ने यह भी ध्यान में रखा कि वर्तमान में उक्त एसटीपी का उपयोग परियोजना के आवंटित लोग कर रहे हैं। आवंटितियों के हितों और रोजमर्रा की सुविधाओं को प्रभावित न करने के उद्देश्य से फिलहाल एसटीपी को तोड़ने या दोबारा निर्माण करने का निर्देश नहीं दिया गया।

इसके बावजूद, बिना अनुमति ले-आउट में बदलाव को गंभीर चूक मानते हुए प्रमोटर को दोषी ठहराया गया है। रेरा ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत ले-आउट या योजनाओं में सक्षम प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना किया गया कोई भी परिवर्तन कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और नियमों के सख्त पालन का संदेश देता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन