8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

CG Job News : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Media Yodha Desk Fri, Oct 30, 2026

CG Job News: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कुल 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रदेश में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 24 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें रायपुर और बिलासपुर में 6-6, दुर्ग और भिलाई में 4-4, जांजगीर-चांपा के चांपा में एक, सरगुजा में एक और बस्तर संभाग के जगदलपुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ उपलब्ध कराए गए हैं।

तीन पालियों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक

  • दूसरी पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

  • तीसरी पाली: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा। पहली पाली के लिए सुबह 7 बजे, दूसरी पाली के लिए सुबह 11 बजे और तीसरी पाली के लिए दोपहर 3 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ रखना जरूरी

प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे और पूर्णांक भी 100 अंक रहेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जरूर लेकर आएं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह: परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी और अन्य नियमों के लिए अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन