12th May 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में कल आरसीबी vs केकेआर का महामुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता

प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन! 25 उद्योगों पर गिरी गाज, 79 लाख से ज्यादा का जुर्माना

नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

विधायक देवेंद्र समेत 17 लोगों पर FIR, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुआ था विवाद

20 मई को देशव्यापी दवा व्यापार बंद, रायपुर में नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर

Advertisment

रायपुर में वेलेंटाइन डे पर हाई अलर्ट : गार्डन पार्क और मॉल में पुलिस का सख्त पहरा

Media Yodha Desk Sat, Feb 14, 2026

रायपुर : वेलेंटाइन डे के अवसर पर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना या हुड़दंग की स्थिति को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है।

खासतौर पर उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां युवाओं की अधिक आवाजाही रहती है। इनमें Magneto The Mall, City Centre Mall, Energy Park, Motibagh Garden और Ram Mandir समेत कई पार्क, गार्डन और मॉल शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बीते वर्ष 24 दिसंबर को क्रिसमस के दौरान मॉल परिसर में हुई अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।

कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई असामाजिक तत्व, मनचले युवक या कोई संगठन युवक-युवतियों को अनावश्यक रूप से परेशान करता है या जबरन हस्तक्षेप करता है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शांति और मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। पुलिस का कहना है कि आम नागरिक बिना किसी भय के अपने कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है। राजधानी में दिनभर गश्त और निगरानी जारी रहेगी, ताकि वेलेंटाइन डे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन