10th October 2026

BREAKING NEWS

शनिवार को मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा दिन? जानें अपना भविष्य

अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी का

“पहल” कार्यक्रम के तहत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Advertisment

Raipur Holi Liquor Sale : होली के रंग के साथ रायपुर में जमकर छलका जाम, महज 4 दिनों में 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब की बिक्री

Media Yodha Desk Sat, Mar 7, 2026

Raipur Holi Liquor Sale: होली का त्योहार इस बार राजधानी रायपुर में शराब बाजार के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हुआ। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, होली के आसपास के चार दिनों में जिले में कुल 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 91 लाख रुपए की अतिरिक्त शराब खरीदी गई है। दरअसल, होली के दिन 4 मार्च को सरकारी आदेश के चलते शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बावजूद त्योहार का असर अगले दिन तक देखने को मिला और 5 मार्च को भी शराब की अच्छी खपत हुई। उस दिन जिले में करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब बेची गई।

हालांकि सबसे ज्यादा खरीदारी त्योहार से पहले के दिनों में हुई। 3 मार्च को लोगों ने करीब 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब खरीदी, जो चार दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। इसके पहले 2 मार्च को बिक्री 15 करोड़ 94 लाख रुपए तक पहुंची, जबकि 1 मार्च को करीब 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब दुकानों से निकली। आंकड़ों से साफ है कि इस बार शराब प्रेमियों ने होली से पहले ही तैयारी कर ली थी और त्योहार से कई दिन पहले शराब का स्टॉक कर लिया था। यही वजह रही कि पहले तीन दिनों में बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आबकारी विभाग के विश्लेषण में एक दिलचस्प बदलाव भी सामने आया है। चार दिनों के आंकड़ों में यह देखा गया कि देशी शराब की मांग में गिरावट आई है, जबकि विदेशी शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है। देशी शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिकांश दिनों में कम रही, जबकि विदेशी स्प्रिट की मांग में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। कुछ श्रेणियों में इसकी बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन