25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल : 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Media Yodha Desk Tue, Sep 1, 2026

रायपुर: निम्न दबाव समेत विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मॉनसून सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. सरगुजा और रायपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 2 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके असर से 31 अगस्त तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और एक-दो स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा हुई. 2 सितंबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. इसके मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हलकी वर्षा होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

रायपुर में आज बारिश के आसार

रायपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है. तापमान अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन