17th May 2026

BREAKING NEWS

पथरिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व शोषण करने वाले आरोपी को दबोचा

अवैध शराब बिक्री और तस्करी करने वालों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

मुंगेली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मुंगेली में तलवार लहराकर फैला रहा था दहशत, सरगांव पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली गिरने से 21 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Advertisment

बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, छात्रों ने जताई चिंता

Media Yodha Desk Wed, Nov 12, 2025

बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के विभिन्न विभागों में चल रही शैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों में गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। छात्रों का कहना है कि भर्ती में मूल और विशिष्ट विषयों के साथ ऐसे एप्लाइड सब्जेक्ट्स जोड़े गए हैं, जो न केवल विभागों की स्वतंत्र पहचान को प्रभावित करेंगे बल्कि उनके भविष्य के अवसरों पर भी नकारात्मक असर डालेंगे।

विश्वविद्यालय के फूड प्रोसेसिंग एवं टेक्नोलॉजी विभाग में बायोटेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, डेयरी इंजीनियरिंग और डेयरी माइक्रोबायोलॉजी जैसे विषयों को एप्लाइड सब्जेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। इसी तरह, होटल मैनेजमेंट एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग में जनरल मैनेजमेंट और टूरिज्म मैनेजमेंट जैसे विषयों को AICTE के मानकों के विरुद्ध तथा गलत एप्लाइड विषयों के तौर पर जोड़ा गया है।

छात्रों का कहना है कि ये बदलाव उनके करियर के अवसरों को सीमित कर देंगे और प्रैक्टिकल बेस विषयों की शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। उनका आग्रह है कि विभागों की विशिष्ट पहचान को बनाए रखा जाए और भर्ती प्रक्रिया में ऐसे असंबंधित विषयों को शामिल न किया जाए। छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव और छात्र कल्याण अधिष्ठाता से मुलाकात कर अपनी चिंताएँ व्यक्त कीं और भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया। साथ ही, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से भी भेंट कर छात्र हित में सकारात्मक हस्तक्षेप की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मांग पूरी ना होने की स्थिति में छात्र-छात्राएं चरणबद्ध आंदोलन के लिए विवश होंगे।

ज्ञात हो कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया में पहले भी की जा चुकी है गड़बड़ी, विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतों के बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई थी जिसने विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर जवाब मांगा था और तत्कालीन कुलसचिव डॉ शैलेंद्र दुबे को पद से हटाकर नए कुलसचिव को प्रभार सौंपा था अब फिर उन्हीं अधिकारियों के द्वारा पुनः प्रारंभ की भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में है, विश्वविद्यालय के कुलपति भी उनका कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ही भर्ती करने में आतुर दिख रहे हैं, जबकि अध्ययनरत छात्र न्याय की बात कर रहे हैं!

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन