1st October 2026

BREAKING NEWS

भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

केंद्र सरकार ने जारी किए नए नियम

श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

सिर्फ 30 सेकंड का फासला, 174 जिंदगियां दांव पर; गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने ऐसे टाला विमान हादसा

अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा CM की होगी चर्चा

Advertisment

CG NEWS : श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

Media Yodha Desk Thu, Oct 1, 2026

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास कथित तंत्र-मंत्र की गतिविधि का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर कुछ लोगों को पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, पितृ पक्ष से पहले श्मशान के पास इस तरह की गतिविधि और एक-दूसरे का मुंडन किए जाने से उन्हें तंत्र-मंत्र की साधना किए जाने की आशंका हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह गतिविधि चल रही थी, वहां से नींबू समेत अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। हालांकि, इन सामग्रियों और गतिविधि के उद्देश्य को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

मामले को लेकर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर रनचिरई थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गुण्डरदेही न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन