26th September 2026

BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम

Advertisment

Tomar Brothers Case : फरार तोमर बंधुओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू

Media Yodha Desk Sat, Aug 23, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला प्रशासन की टीम फरार तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिला प्रशासन की टीम आज तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

जिला प्रशासन की तरफ से तोमर बंधुओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। रायपुर जिला प्रशासन की टीम की द्वारा तोमर बंधुओं के करोड़़ों के मकान, जमीन और लग्जरी कारों को कुर्क किया जाएगा।

आपको बता दें कि, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के कई मामले दर्ज है। दोनों ही भाई पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। वहीं अब जिला प्रशासन की टीम ने लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। इससे पहले भी तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। प्रशासन की टीम ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के आलिशान ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन