18th May 2026

BREAKING NEWS

पथरिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व शोषण करने वाले आरोपी को दबोचा

अवैध शराब बिक्री और तस्करी करने वालों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

मुंगेली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मुंगेली में तलवार लहराकर फैला रहा था दहशत, सरगांव पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली गिरने से 21 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Advertisment

Tomar Brothers Case : वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर का पुलिस ने निकाला जुलूस

Media Yodha Desk Sun, Nov 9, 2025

Tomar Brothers Case: सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के केस में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 5 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर आई है।

एसीसीयू के ऑफिस में अफसर वीरेंद्र तोमर से पूछताछ कर रहे हैं। वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। दोनों भाइयों पर रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस दर्ज है। वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। आरोप के अनुसार अपने छोटे भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का काम करता है। आरोपी कर्जदारों से मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूलते और पैसे नहीं देने पर मारपीट करते।

वीरेंद्र सिंह तोमर पर पहला मामला 2006 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने इसे आदतन अपराधियों की लिस्ट में डाला है। वीरेंद्र के खिलाफ 6 से ज्यादा अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। इनमें मारपीट, उगाही, चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के केस शामिल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन