16th October 2026

BREAKING NEWS

किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

छत्तीसगढ़ में पूर्व सरपंच के निवास पर वन विभाग का छापा, लाखों की अवैध सागौन लकड़ी बरामद

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम? जानें नया नियम

Advertisment

CG News : सोशल मीडिया पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

Media Yodha Desk Tue, Jul 14, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. फेसबुक पोस्ट पर भाजपा विधायक को लेकर युवक ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. मामले में पार्षद महेश ध्रुव ने थाना पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. 

पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दी कि विधायक पुरंदर मिश्रा को लेकर उनके द्वारा किए गए पोस्ट में 10 जुलाई को ललित टांडी ललित के नाम के फेसबुक अकाउंट से अपमानजनक और अभद्र टिपण्णी की गई. इससे विधायक मिश्रा की प्रतिष्ठा और समाज में उनकी छवि धूमि करने का प्रयास किया गया है. 

पुलिस ने पार्षद महेश की शिकायत के आधार पर सम्बंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. बीएनएस की धारा 296 और 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन