3rd October 2026

BREAKING NEWS

कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को सेहत को लेकर रहना होगा सावधान; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेग

Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

Advertisment

Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट की घटना, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से लूटे 50 हजार रुपये

Media Yodha Desk Sat, Dec 20, 2025

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में PNB ATM में बैंक कर्मचारियों से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एटीएम में नकदी डालने गईं दो महिला कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने बचे हुए कैश (50 हजार रुपये) लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौंक के PNB ATM का है.

दोनों महिला कर्मचारी आज दोपहर 12 बजे 8 लाख, 50 हजार रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंची थीं. महिला कर्मचारियों ने 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम में डालकर मशीन को लॉक कर दिया था. इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी ने एटीएम बूथ में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी ने महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डालकर उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके. 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन