30th September 2026

BREAKING NEWS

नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या रहेगा दिन का हाल? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisment

Chhattisgarh : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Media Yodha Desk Sat, Sep 27, 2025

रायपुर: उधना (गुजरात) से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच राज्य की पहली अत्याधुनिक नॉन-एसी स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से पटरी पर दौड़ने लगी है. ब्रह्मपुर से इस ट्रेन को पीएम मोदी और उधना से इस ट्रेन को रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाई. 5 अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित सेवा के रूप में चलेगी और ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन आम आदमी को किफायती किराए में आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्रा का अनुभव कराएगी. उधना से शुरू होने वाली अमृत भारत ट्रेन का नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम और पालासा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉप रहेगा.

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियतें

श्रेणी

विवरण

यात्री सुविधाएं

 

अग्निरोधी सीटें

बर्थ, यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी चार्जिंग पॉइंट, स्नैक ट्रे, एलईडी लाइटिंग, रेडियम स्ट्रिप्स।

टॉयलेट

नॉन-एसी एलएचबी कोचों में मॉड्यूलर टॉयलेट, वैक्यूम सिस्टम, परफ्यूम डिस्पेंसर, मॉड्यूलर डिजाइन, पानी सेंसर।

पेंट्री कार

कॉम्बी ओवन, इंडक्शन प्लेट और वोक से लैस। इलेक्ट्रिक रूम में अग्नि-निरोधक व्यवस्था।

सुरक्षा

 

सुरक्षा सुविधाएं

सभी डिब्बों में CCTV, एलईडी गंतव्य बोर्ड, आपातकालीन सुविधाएं, EP आधारित ब्रेक सिस्टम।

कोच संरचना

 

कोच डिज़ाइन

22 कोच: स्लीपर, जनरल, पेंट्रीकार, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल कोच, प्रत्येक बर्थ तक सुरक्षित सीढ़ी।

क्षमता व गति

1800 यात्री बैठने की क्षमता, 130 किमी/घंटा स्पीड, दोनों सिरों पर WAP-5 इंजन, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम।

डिज़ाइन विशेषताएं

सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, झटके-रहित यात्रा, सीलबंद गैंगवे, एल्युमीनियम इंटीरियर, उन्नत यात्री सुविधाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन