26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

धमतरी में 900 पदों पर भर्ती : 28 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प, तुरंत जानें पूरी डिटेल

Indrajeet Yadav Wed, Jul 23, 2025


धमतरी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कुल 900 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 28 जुलाई को जनपद पंचायत नगरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, लेबर, बीमा सखी, ग्रामीण कैरियर एजेंट, शहरी कैरियर एजेंट और सामान्य एजेंट जैसे पदों पर सीधी भर्ती करेंगे।

कौन कर सकते हैं आवेदन?

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती में पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार के दिन अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

रोजगार का सुनहरा अवसर

रोजगार विभाग ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और रोजगार प्राप्त करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन