23rd April 2026

BREAKING NEWS

नक्सलियों को बड़ा झटका! 15 साल की उम्र में संगठन में शामिल टेटकी ने किया आत्मसमर्पण

देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलकर खाक

क्लीनिक से ऑपरेट हो रहा था ऑनलाइन जुआ रैकेट, आरोपी पकड़ा गया

छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में दहशत मां के सामने भाई बना हैवान

जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर पर लगाई रोक; सीबीआई से मांगा जवाब

Advertisment

भू-माफियाओं का आतंक : दफ्तर में घुसकर पटवारी-ऑपरेटर से मारपीट, CCTV में कैद पूरी घटना

Media Yodha Desk Thu, Apr 23, 2026

सरगुजा : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में स्थित पटवारी कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल इलाके में हलचल मचा दी है, बल्कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग अचानक पटवारी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद पटवारी तथा उसके ऑपरेटर से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे।

बताया जा रहा है कि राजस्व निरीक्षक (आरआई) का मोबाइल नंबर मांगने को लेकर शुरुआत में बहस हुई, जो कुछ ही देर में बढ़कर झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की।घटना के समय कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पटवारी और ऑपरेटर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी तत्काल दारिमा थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान स्पष्ट रूप से की जा सके। पुलिस का कहना है कि फुटेज में घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, इस घटना में शामिल एक आरोपी का नाम मोनू कुजूर बताया जा रहा है, जिसे एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सरकारी दफ्तरों में इस प्रकार की घटनाएं कर्मचारियों के लिए असुरक्षित माहौल पैदा करती हैं और इससे उनके कामकाज पर भी असर पड़ता है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन