24th November 2026

BREAKING NEWS

कंटेनर में बना रखा था गोपनीय चेंबर

परिवार के मुखिया ने ही पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की थी

प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, महज 8 रन से रह गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कई इलाकों में गिरेगा पारा; 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, उठाकर जमीन पर पटका और किया चकनाचूर

Advertisment

रायपुर में 5 लोगों की मौत का 7 महीने बाद खुलासा : परिवार के मुखिया ने ही पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की थी

Media Yodha Desk Tue, Nov 24, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित मदनी चौक में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में करीब सात महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच में सामने आया है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने-पीने की चीजों में कीटनाशक मिलाकर दिया था। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने साजिद अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

सट्टे में नुकसान और आर्थिक तंगी से था परेशान

SIT की जांच के मुताबिक, साजिद अली मोबाइल के जरिए सट्टे का कारोबार करता था। वह गोलबाजार और डगनिया इलाके में लोगों को सट्टा खिलाता था। इस कारोबार में हुए नुकसान और आर्थिक तंगी के चलते वह परेशान था। पुलिस द्वारा बैंक खातों की जांच में पिछले पांच वर्षों के दौरान करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन सामने आया है। कारोबार बंद होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी।

बेटे को फोन कर घर बुलाया, फिर दिया कीटनाशक मिला खाना

जांच में पता चला कि घटना वाले दिन साजिद ने अपने बेटे इरशाद को दो बार फोन कर घर बुलाया था। वह अपने साथ मिठाई और खाना भी लेकर आया था। इसके बाद उसने खाने-पीने की चीजों में कीटनाशक मिलाकर पत्नी राबिया और तीनों बच्चों को दे दिया।

घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में साजिद सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर आखिरी बार घर का दरवाजा बंद करते दिखाई दिया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि घटना से करीब ढाई महीने पहले उसने एक परिचित से परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं होने और जीने की इच्छा नहीं होने की बात कही थी।

साजिद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

करीब पांच महीने तक चली जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने साजिद अली के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। SIT की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस ने इस मामले को सामूहिक हत्याकांड के रूप में दर्ज किया है।

17 जुलाई को एक ही घर में मिले थे पांच शव

बता दें कि यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक का है। 17 जुलाई को एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे। मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उसकी पत्नी राबिया और तीन बच्चों इरशाद अली, शाहिदा बेगम व इरशाबा परवीन के रूप में हुई थी। साजिद का शव फांसी पर लटका मिला था, जबकि परिवार के बाकी चार सदस्यों के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। अब SIT की जांच में इस पूरे मामले की तस्वीर साफ हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन