12th April 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पत्नी पर डीजल डालकर जलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिली लाश से हड़कंप...

'अभी न जाओ छोड़कर...', आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

NH-130 पर डीजल टैंकर और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा, 3 घंटे ठप रहा ट्रैफिक

11 किमी लंबे रिंग रोड-5 का होगा निर्माण, दो चरणों में काम पूरा होगा

Advertisment

मुंगेली पुलिस का बड़ा एक्शन : एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर शराब तस्करों और सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Media Yodha Desk Sun, Apr 12, 2026

मुंगेली- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो, अवैध मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी, जुआ सट्टा विरूद्व अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मागदर्शन मे सायबर सेल, थाना लोरमी, थाना जरहागांव मे अधिक मात्रा मे शराब रखने एवं ब्रिकी व परिवहन करने पर 02 प्रकरण आबकारी एक्ट 50 पाव देशी प्लेन व 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं थाना लोरमी मे 02 प्रकरण मे 02 सटोरियों से 2100 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

मुखबीर सूचना पर मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.03.2026 को ग्राम महरपुर तिराहा मे अरविन्द राजपूत उर्फ छोटु पिता स्व.भोला उम्र 30 वर्ष निवासी महरपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली के द्वारा मोटरसायकल होण्डा साइन क्रमांक सीजी 28 एल 2409 मे अधिक मात्रा मे 50 नग देशी प्लेन शराब (9 बल्क लीटर) को जप्त कर गिरफ्तार किया गया व थाना जरहागांव मे ग्राम अमोरा सुभाष प्रजाप्रति के प्लॉट मे दिनांक 08.04.2026 को आरोपी सुभाष प्रजापति राधेश्याम उम्र 25 वर्ष निवासी अमोरा को शराब ब्रिकी करते कच्ची महुआ 40 लीटर कीमती 4000 रूपये को जप्त कर दोनो आरोपियों को धारा 34 (2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

मुंगेली पुलिस के द्वारा सट्टा पुर्णतः पाबंध लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाड़ाटोला मे दिनेश ध्रुव पिता स्व. बिन्नु उम्र 40 वर्ष निवासी गाड़ाटोला एवं बोधन खुंटे पिता अभिमन्यु उम्र 34 वर्ष निवासी पौनी थाना फास्टरपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 2100 रूपये को जप्त कर सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही मे निरी. अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उप निरी. श्रीमती शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, उपनिरी.सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी सायबर सेल एवं लोरमी, जरहागांव, सायबर सेल स्टॉफ की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन