27th July 2026

BREAKING NEWS

मेष राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सिंह राशि को रखना होगा धैर्य, जानें सभी 12 राशियों का हाल

लोरमी पुलिस ने 3 आरोपियों और 2 नाबालिगों को पकड़ा, चोरी का पूरा सामान बरामद

सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर मिली मदद, बची जान

हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को पीटा, CCTV में कैद वारदात

फ्रांस में जंगल की आग ने मचाई तबाही! Bordeaux के करीब पहुंचीं लपटें, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर

Advertisment

NHM कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू : अधिकारियों पर मांगों में गुमराह करने का लगाया आरोप

Media Yodha Desk Mon, Aug 18, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ आज से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने जा रहा है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा कि मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने बताया कि नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, 27% वेतन वृद्धि जैसी मांगों पर शासन के द्वारा 13 अगस्त को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. इस बैठक के मिनट्स आज तक जारी नहीं किए गए हैं. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारी संगठन और कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए न्यूज़ के माध्यम से कुछ मांगों की पूर्ति की सूचना दी गई है.

मिरी ने संघ की ओर से किया है कि जो भी राज्य स्वास्थ्य समिति की बैठक में चर्चा हुई वह पहले से ही 2018 मानव संसाधन नीति में निहित है, जबकि मुख्य मांगें – निमितिकरण और ग्रेड पे पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि इसकी फाइल 2023 तक पूरी कर चुकी गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन