27th October 2026

BREAKING NEWS

अब अंगूठे का निशान फेल होने पर भी मिलेगा राशन, सरकार ने दी नॉमिनी और OTP की सुविधा

छत्तीसगढ़ को मिली नई हवाई कनेक्टिविटी, अंबिकापुर-रायपुर के बीच शुरू हुई विमान सेवा

रायपुर में नियुक्त हुए शिकायत निवारण अधिकारी, अब ऐसे करें आपत्ति दर्ज

सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को रहेगा अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Advertisment

CG Public Holiday : छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को रहेगा अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Media Yodha Desk Tue, Oct 27, 2026

CG Public Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में बदल दिया है। इस फैसले से राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 का दिन ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। अब शासन ने संशोधन करते हुए इस दिन को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है।

गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व

गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। इसी घटना की याद में यह पर्व मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी गोवर्धन पूजा पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन