9th October 2026

BREAKING NEWS

अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी का

“पहल” कार्यक्रम के तहत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

Advertisment

Chhattisgarh News : नक्सली संगठन ने अपने ही कमांडर की हत्या की, सरेंडर की खबर मिलने के बाद दिया अंजाम

Media Yodha Desk Thu, Feb 26, 2026

सुकमा/ओडिशा : एक वांछित माओवादी नेता ने 22 लाख के इनामी कमांडर अन्वेष की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंधमाल जिले की पुलिस ने बुधवार को डारिंगबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकरी आरक्षित वन क्षेत्र में अन्वेष उर्फ ​​रेनू के क्षत विक्षत शव को कब्र से निकाला।

राज्य के सबसे वांछित नक्सली नेता सुक्रू ने कथित तौर पर अन्वेष की हत्या कर दी. कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बीसी ने मिडिया को बताया, 'यह पुष्टि हो गई है कि अन्वेष की हत्या सुक्रू और उसके साथियों ने उस समय की जब वह कुछ अन्य माओवादी के साथ ओडिशा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहा था.'

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी अन्वेष, केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन का संभागीय समिति सदस्य (डीवीसीएम) और सैन्य प्लाटून कमांडर था, और उसपर 22 लाख रुपये का इनाम था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन