2nd October 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ, नेतन्याहू और ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

केंद्र सरकार ने जारी किए नए नियम

श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

Advertisment

ACB Action : नगर पालिका का इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Media Yodha Desk Fri, Nov 21, 2025

ACB Action: नगर पालिका गरियाबंद में पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी को एसीबी की टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ठेकेदार अजय गायकवाड़ ने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की थी, जिस पर एसबी की टीम ने ट्रैप प्लान किया और रिश्वत लेते इंजीनियर को रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ठेकदार ने शिकायत में बताया था कि उसके निर्माण कार्य के बिल पास करने के एवज में इंजीनियर संजय मोटवानी ने एक लाख रुपए की मांग की थी। तय समय में इंजीनियर ने आज ठेकेदार को रकम लेने साईं गार्डन के पास बुलाया था।

अपने कार के डेस्क बोर्ड में आरोपी इंजीनियर ने जैसे ही रकम रखवाया। पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। फिलहाल टीम उसे पालिका लेकर गई है। एसबी की टीम पड़ताल कर रही है कि आखिर किन-किन काम के एवज में रिश्वत ली गई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन