19th May 2026

BREAKING NEWS

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का SDM कोर्ट ने दिया आदेश

जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद एल्बिनो भालू, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, 4 राज्यों के CM शामिल

Advertisment

Mungeli News : मुंगेली SP भोजराम पटेल ने दशहरा पर्व पर किया शस्त्र पूजन, सुरक्षा और विजय की कामना

Media Yodha Desk Thu, Oct 2, 2025

मुंगेली पुलिस विभाग द्वारा दिनांक 02.10.2025 को विजयादशमी पर्व पर रक्षित केंद्र मुंगेली में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। दशहरा (विजयादशमी) पर्व मे पुलिस विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष शस्त्र पूजा की जाती है यह सदियों पुरानी परम्परा है जो आजादी के पहले से ही पुलिस थानो मे मनाई जाती है। पुलिस बल की शक्ति व सूरक्षा को बनाए रखने का प्रतीक है दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत पर्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त थी इसलिए दशहरे की इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जानते है, मान्यता यह भी है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का भी वध किया था। इसलिये विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन का विशेष महत्व रहता है, शस्त्र पूजा शक्ति की पूजा है।

दिनांक 02.10.2025 को जिला मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा रक्षित केन्द्र मुंगेली मे पारंपरिक विधि-विधानों के साथ पुलिस के हथियार और उपकरणों, वाहनों की पूजा की गई, शस्त्र पूजा कर सूरक्षा, शक्ति और विजय प्राप्त करने की कामना किया गया। पुलिस जवानो तथा अधिकारियों के द्वारा भी शस्त्रों एवं पहनो को बेहतर ढंग से सजाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया, पूजा के अंत मे मुंगेली पुलिस अधीक्षक के द्वारा परपंरा अनुसार रखिया कद्दु को काटकर हवाई फायरिंग की गई बाद वाहनो की पूजा अर्चना कर जनता की सूरक्षा का संकल्प लिया गया व जिले के समस्त थानों मे भी शस्त्र पूजा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने दिये जिलेवासियो को दशहरे की बधाई:- मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विजयदशमी पर्व आपके जीवन मे खुशियां लेकर आए, दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है और अपने अंदर के रावण को मारकर राम को जगायें तथा दशहरा पर्व को शांति एवं सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री मयंक तिवारी, पथरिया अनुविभागीय अधिकारी श्री नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर.घृतलहरे, यातायात एवं नक्सल उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय साहू, रक्षित निरी.नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल एवं जिले के थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन