10th July 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल ने थानों को बांटे 68 MDT डिवाइस

खुला गेट बना हादसे की वजह, सड़क पर गिरा बच्चा; CCTV में कैद हुई घटना

अब उसी दूल्हे संग मंदिर में सात फेरे; जांजगीर का चर्चित मामला फिर चर्चा में

फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, मोरक्को समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

Advertisment

मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सौगात : एसएसपी भोजराम पटेल ने थानों को बांटे 68 MDT डिवाइस

Media Yodha Desk Fri, Jul 10, 2026

मुंगेली जिले में विनांक 09.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा नए आपराधिक कानूनों के तहत विवेचना प्रक्रिया को अधिक तकनीकी, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 68 नग मोबाइल डाटा टर्मिनल (Mobile Data Terminal MDT) को जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों को उक्त मोबाइल डाटा टर्मिनल डिवाइस वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विवेचक उपस्थित रहे। जिले में मोबाइल डाटा टर्मिनल उपकरणों का वितरण थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को 10, थाना लोरमी को 10, थाना पथरिया को 06, थाना लालपुर को 06, थाना जरहागांव को 06, थाना फास्टरपूर को 05, थाना सरगांव को 07, थाना विल्फी को 06, चौकी साकेत को 02, चौकी डिण्डौरी को 04, चौकी खुड़िया को 03, अजाक थाना को 02 तथा साइबर सेल को 01, कुल 68 नग मोबाइल डाटा टर्मिनल वितरण किया गया।

मोबाइल डाटा टर्मिनल उपलब्ध होने से अब विवेचक घटनास्थल से ही डिजिटल माध्यम से जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगे। घटनास्थल के फोटो, वीडियो, डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज तत्काल ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे। इससे विवेचना में अनावश्यक विलंब कम होगा तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की मानिटिरिंग भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

यह पहल मुंगेली पुलिस को वर्तमान समय में डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ-साथ विवेचना प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता सुनिश्चित करेगी। नई तकनीक के उपयोग से जांच अधिक तेज, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण होगी, जिससे आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन