9th September 2026

BREAKING NEWS

निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

5 तेल टैंकर तबाह, युद्धपोत पर मिसाइल हमले के बाद बढ़ा तनाव

एशिया कप में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान! सेमीफाइनल की चारों टीमें तय

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

Media Yodha Desk Tue, Sep 8, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर होने से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है. धूप निकलने की वजह से दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए. मंगलवार को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम है, हालांकि बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसमी वर्षा सामान्य रही है और इसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. वहीं अगले दो दिनों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज 

राजधानी रायपुर में 8 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन