17th October 2026

BREAKING NEWS

सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को महिंद्रा वीरो ने मारी थी टक्कर, मौत के मामले में जरहागांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्त

सिम्स में कराया इलाज; पैर में चढ़ा प्लास्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

Advertisment

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Media Yodha Desk Thu, Aug 6, 2026

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।  मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में मानसूनी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं।

5 से 7 अगस्त तक का पूर्वानुमान

5, 6 और 7 अगस्त को पूरे प्रदेश में आंशिक से पूर्ण रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त के बाद से बारिश की रफ्तार और इसका दायरा कम होने लगेगा। हालांकि, छुटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। फिलहाल 10 और 11 अगस्त के लिए कोई बड़ा चेतावनी जारी नहीं किया गया है। आगामी पांच दिनों में तापमान में भी किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। यहां आसमान में काले बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ एक-दो बार बौछारें पड़ने की उम्मीद है। रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

सावधानी और सुरक्षा निर्देश

खराब मौसम और वज्रपात के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आम नागरिकों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम के अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन