9th October 2026

BREAKING NEWS

इन 6 राशियों के लिए खास रहेगा शुक्रवार, करियर-धन में मिल सकते हैं नए मौके; पढ़ें 9 अक्टूबर का राशिफल

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

Advertisment

Minor Body Found : गर्लफ्रेंड से मिलने निकला नाबालिग लापता, अगले दिन जंगल में संदिग्ध हालत में मिला शव

Media Yodha Desk Fri, Feb 13, 2026

Minor Body Found: महासमुंद जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग का शव मिला है। उसकी पहचान बलौदाबाजार कसडोल जिले के ग्राम सर्वा निवासी 17 वर्षीय उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। उद्रेश 15 दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बसना के जमनीडीह गांव गया था और तब से लापता था। पुलिस ने हत्या सहित सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उद्रेश वर्मा 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई।

दोस्तों के मना करने के बावजूद उद्रेश रात करीब 11 बजे जमनीडीह गांव पहुंचा और दोस्त के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को कॉल कर उससे मिला। इसके बाद से वह लापता हो गया। 30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में उद्रेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद, उद्रेश का दोस्त से लिया गया मोबाइल गांव के पास पुलिस को मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली, लेकिन डॉग लड़की के घर के आसपास जाकर भी कोई सुराग नहीं दे पाया।

पुलिस तकनीकी सहायता और तलाशी अभियान में जुटी रही। दोपहर करीब 2 बजे तलाशी दल को युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर सबूत इकट्ठा किए। शव के कुछ हिस्से जानवरों ने खा लिए थे। परिजनों ने शव की पहचान उद्रेश के रूप में की। शव डीकंपोज होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन