3rd November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत?

लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

काम के घंटे से लेकर साप्ताहिक अवकाश तक के नियम हुए स्पष्ट

बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें

Advertisment

CG News : चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

Media Yodha Desk Tue, Nov 3, 2026

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। राजनांदगांव से बालोद की ओर आ रही यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुपर आनंद कंपनी की बस राजनांदगांव से बालोद जा रही थी। इसी दौरान मालीघोरी गांव के पास अचानक बस से आग की लपटें उठने लगीं। घटना के वक्त बस में करीब 10 से 15 यात्री सवार थे। बस में आग लगते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सभी यात्रियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह पर शरण ली।

इधर, बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गई।

फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन