14th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

Raipur Fire News : भनपुरी तार फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से ढका आसमान, दमकल की टीमें मौके पर

Media Yodha Desk Sat, Feb 7, 2026

Raipur Fire News: राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तार निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दूर-दराज के इलाकों से भी आसमान में उठता काले धुएं का गुबार साफ नजर आने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं, वहीं पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गया। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग की तीव्रता को देखते हुए उसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आसपास के इलाके को एहतियातन सतर्क कर दिया गया है।

इस बीच फैक्ट्री में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की भयावहता और धुएं का घना गुबार साफ देखा जा सकता है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन