29th June 2026

BREAKING NEWS

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बची हुई सोलर बिजली का मिलेगा पैसा, अगले बिल में होगा एडजस्ट

Advertisment

CG Vyapam Update : मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का बदला समय, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

CG Vyapam Update: छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत 26 अप्रैल को होने जा रही उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित समय 11 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 12.15 बजे तक संचालित की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित समय और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। व्यापम द्वारा यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जा रही है इसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा में पूरे प्रदेश से लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं कबीरधाम जिले में 4859 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 16 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह भी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की भ्रम या असुविधा की स्थिति न बने। परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य रहेगा।

अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।

सेंटर पर पहुंचने से पहले पढ़ें नियम

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को जूता पहनकर आने पर रोक रहेगी। उन्हें केवल चप्पल पहनकर आने तथा काले या नीले बॉल पेन साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्त होने के आखिरी आधे घंटे में केन्द्र से बाहर जाने की मनाही है। साथ ही परीक्षा हॉल में फुसफुसाया या इशारे किए जो बाहर किए जाएंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन