30th June 2026

BREAKING NEWS

शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

संपत्ति संबंधी अपराध में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन... रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

Advertisment

CG के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत : वेतन के आधार पर मिलेगा शॉर्ट टर्म लोन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

Media Yodha Desk Fri, Apr 3, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों को आर्थिक सहूलियत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब शासकीय सेवक अपने वेतन के आधार पर आसानी से अल्पावधि ऋण ले सकेंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिपरिषद के 30 सितंबर 2025 के निर्णय के अनुपालन में यह सुविधा 16 मार्च 2026 से पूरे राज्य में लागू कर दी गई है।

इस योजना के तहत शासकीय कर्मचारी अपने वेतन के आधार पर किसी भी समय अग्रिम राशि प्राप्त कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित तरीके से संचालित की जाएगी। वित्त विभाग ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिए बैंगलोर की M/s रिफाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड को सेवा प्रदाता के रूप में चयनित किया है।

कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की गई है, जिसमें आवेदन से लेकर राशि प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।वित्त विभाग ने इस योजना को लेकर प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और कलेक्टरों को निर्देशित किया है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन