9th September 2026

BREAKING NEWS

निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

5 तेल टैंकर तबाह, युद्धपोत पर मिसाइल हमले के बाद बढ़ा तनाव

एशिया कप में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान! सेमीफाइनल की चारों टीमें तय

Advertisment

Bilaspur Violence : बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

Media Yodha Desk Tue, Sep 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों का जुलूस निकाला गया। इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, अब तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी ध्रुव (18), दुर्गेश पुरी गोस्वामी उर्फ गोगा (19), अभिजित नेताम उर्फ निखिल नेताम (19), करण कश्यप उर्फ बडू (23) और कन्हैया मरावी उर्फ मोटू (19) शामिल हैं।

सभी आरोपी तिफरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर रामसिंह की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके घर के अलावा रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के यहां भी पहुंच रही है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। हिंसक विवाद के बाद क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या लोगों को उकसाने वाली गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, पेज, ग्रुप और आईडी की निगरानी की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि कोई व्यक्ति विवाद से जुड़ी भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर लोगों को उकसाने का प्रयास तो नहीं कर रहा है। पुलिस ने ऐसे दर्जनभर से अधिक सोशल मीडिया पेज, ग्रुप और आईडी को ब्लॉक कराया है, जिनसे विवादित या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री वायरल होने की आशंका थी।

दरअसल, खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन