11th May 2026

BREAKING NEWS

गलत सीमांकन से भड़के ग्रामीण, आरआई-पटवारी को बनाया बंधक; पुलिस केस दर्ज

राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी, ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के सोने-चांदी के गहने पार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने डाले हथियार, छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर थी एक्टिव

रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, पैनल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

सड़क किनारे गुपचुप खाना बना मुसीबत! छत्तीसगढ़ में 25 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार

Advertisment

CG Opium Case : दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का बड़ा भंडाफोड़, पुलिस ने जोधपुर से चौथे आरोपी को दबोचा

Media Yodha Desk Fri, Mar 13, 2026

CG Opium Case: दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला भाजपा नेता विनायक ताम्रकर से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार चौथा आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला छोटू राम है, जिसे 12 मार्च को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि अफीम की खेती के लिए बीज राजस्थान से मंगाए गए थे और इन्हें उपलब्ध कराने में छोटू राम की अहम भूमिका थी।

इससे पहले पुलिस 7 मार्च को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (निवासी तेमरापारा, दुर्ग), विकास बिश्नोई (मतोड़ा, जिला जोधपुर) और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर (समोदा) शामिल हैं। घटना सामने आने के बाद कुछ आरोपी राजस्थान भाग गए थे और मोबाइल फोन बंद कर छिपे हुए थे। वे जरूरत पड़ने पर ही फोन चालू करते थे, जिससे पुलिस को चौथे आरोपी तक पहुंचने में समय लगा। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

विनायक ताम्रकर, विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। ऐसे में संभावना है कि पुलिस आज शाम या शुक्रवार को उन्हें फिर से अदालत में पेश करेगी। पुलिस का मानना है कि मामले की पूरी कड़ियां जोड़ने के लिए विनायक ताम्रकर को पुलिस रिमांड में लेना जरूरी हो सकता है।

यह मामला 6 मार्च को सामने आया था। पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत समोदा, झेनझरी और सिरसा गांव के बीच स्थित खेतों में अवैध अफीम की खेती की सूचना सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान खेतों में मक्का की फसल के बीच अफीम के पौधे लगे हुए पाए गए। संदेह से बचने के लिए अफीम की खेती को मक्का के बीच छिपाकर किया जा रहा था। पुलिस ने लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगी अफीम की फसल जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई गई है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 2220 रुपए नकद और एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो ट्रैक्टर, दो जेसीबी, दो मोटरसाइकिल, एक हार्वेस्टर और खेती में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन