15th September 2026

BREAKING NEWS

सर्विस रायफल से गोली मारकर दी जान

ATM लूटने की थी तैयारी, हथौड़ी-छीनी लेकर पहुंचा बदमाश; कैश निकालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा

ट्रंप का बड़ा दावा; शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा पर होगी अहम मुलाकात

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

Advertisment

CG News : मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Media Yodha Desk Thu, Aug 13, 2026

मुंगेली/चिल्फी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला मुंगेली में नशे एवं अवैध शराब के विरुद्ध “ऑपरेशन बाज” अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 12.08.2026 को थाना चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कान्हरपुर गुड़ फैक्ट्री चौक के पास एक व्यक्ति अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है, सूचना पर थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी उत्तरा कुमार घृतलहरे पिता अनुज कुमार घृतलहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली (छ.ग.) के कब्जे की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के थैले में अत्यधिक मात्रा 32 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.760 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,200/- बरामद कर मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), सउनि कुंदन सिंह राजपूत, आरक्षक भेलेश्वर जायसवाल, विजय साहू एवं विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन