ED Raids in CG : बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई, विवेक अग्रवाल के ठिकाने से 17 किलो सोना, हीरे और कैश बरामद, 22 घंटे चली जांच
ED Raids in CG: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर मारी गई रेड में 17 किलो सोना बरामद हुआ है। इसके साथ ही सोना, हीरों का हार और भारी मात्रा में कैश जब्त किया गया है। हालांकि ईडी ने अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। इसमें टीम ने करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज खंगाले।
बताया जाता है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े तार खंगालने के लिए हो रही है। क्योंकि वह शराब कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी है। इसके साथ ही विवेक अग्रवाल का भाई भी बताया जाता है। चर्चा यह भी है कि यह मामला भारतमाला परियोजना से भी जुड़ा है। बता दें कि बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। हाल ही में उनके कोयला कारोबार में भी उतरने की बात कही जा रही है।
चतुर्भुज राठी ने साल 1986 में अमर बिल्डर्स को एकल स्वामित्व के रूप में कंपनी की नींव रखी। अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया और देशभर में बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल का मध्य नगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। दो हजार करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फिलहाल फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस और ईडी की टीम जुटी है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन