1st October 2026

BREAKING NEWS

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ, नेतन्याहू और ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

केंद्र सरकार ने जारी किए नए नियम

श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

सिर्फ 30 सेकंड का फासला, 174 जिंदगियां दांव पर; गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने ऐसे टाला विमान हादसा

Advertisment

CG Naxal Encounter : नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Media Yodha Desk Tue, Nov 11, 2025

CG Naxal Encounter: बीजापुर बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल पार्क एरिया में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. घने जंगल में सुबह से मुठभेड़ जारी है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवानों ने बड़े नक्सली नेताओं को घेरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, सरकार की एंटी नक्सल नीति पर नेशनल पार्क एरिया में बड़ी मीटिंग होने की पुलिस को सूचना मिली थी. जिसके बाद सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा जवानों की संयुक्त टीम को सोमवार देर रात रवाना किया गया.

मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. जवानों ने बड़े नक्सली लीडरों को घने जंगल में घेरा हुआ है. मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. फिलाहाल रुक-रुककर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. एसपी ने मुठभेड़ को लेकर जानकारी दी कि ऑपरेशन जारी है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके की मुठभेड़ को लेकर कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन शेड्यूल है, जो समय से लॉन्च भी हो रहे हैं.

पुनर्वास करने वालों को आने का सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा. नक्सलियों की सर्चिंग प्रक्रिया चल रही है. अगर हमला होता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन