15th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

Mungeli News : ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत लोरमी पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

Media Yodha Desk Tue, Jan 27, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मागदर्शन मे थाना लोरमी द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 01 प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

दिनांक 25.01.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम रेहुंटा स्कूल के पास नाकाबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम —

कमल सिंह ध्रुव पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 48 वर्ष

परमानंद ध्रुव पिता रामावतार ध्रुव, उम्र 39 वर्ष

निवासी ग्राम ढोलगी, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.) बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी कमल सिंह ध्रुव के कब्जे से एक लाल रंग के थैले में रखी 61 नग देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 मिलीलीटर की कांच की शीशी में भरी हुई, कुल 10.980 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,880/- है, बरामद की गई।

वहीं आरोपी परमानंद ध्रुव द्वारा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा एसपी, क्रमांक सीजी 09 जेके 7928, पुरानी इस्तेमाली, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000/- को भी जब्त किया गया।

आरोपियों को नोटिस देकर शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

आरोपियों के कब्जे से 61 नग देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर देहाती नालसी पश्चात अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी एवं थाना लोरमी स्टाफ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन