8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

CG News : भाड़म में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं रक्तदान शिविर का होगा आयोजन – छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना

Media Yodha Desk Sat, Oct 31, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर 2026, रविवार को ग्राम भाड़म, निरतु (तखतपुर), जिला बिलासपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान, छत्तीसगढ़िया संस्कृति, स्वाभिमान एवं पहचान को नई ऊंचाई देना तथा रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का संदेश समाज तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना कर छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के प्रति सम्मान प्रकट किया जाएगा। वहीं रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संगठन ने क्षेत्र के समस्त छत्तीसगढ़िया समाज, युवाओं, माताओं-बहनों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा करने की अपील की है।

कार्यक्रम का समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक।

स्थान: ग्राम भाड़म, निरतु (तखतपुर), जिला बिलासपुर।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन