13th September 2026

BREAKING NEWS

ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

बैंक अकाउंट और मोबाइल वॉलेट ऐसे रखें सुरक्षित

स्कूल प्राचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ी! हर दिन 2 पीरियड लेना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

आज ही सुधारें आदतें

Advertisment

खानपान की ये 5 गलतियां बढ़ा रही हैं डायबिटीज और फैटी लिवर का खतरा : आज ही सुधारें आदतें

Media Yodha Desk Sun, Sep 13, 2026

आज के समय में डायबिटीज और फैटी लिवर दो ऐसी समस्याएं बन चुकी हैं, जो तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं. खराब खानपान, खराब होते लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण हैं. हालांकि, कई बार लो अनजाने में ऐसी पोषण संबंधी गलतियां कर बैठते हैं, जो इन दोनों बीमारियों को और गंभीर बना देती हैं.

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करना

डॉक्टर बताते हैं कि सफेद चावल, सफेद ब्रेड, मैदा से बनी चीजें और अन्य रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं. इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जो डायबिटीज को खराब करने के साथ-साथ लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को भी तेज करता है. इसकी जगह लोग साबुत अनाज, ओट्स और मिलेट्स जैसे विकल्प चुन सकते हैं.

कोल्डड्रिंक्स और डेजर्ट का अधिक सेवन

डॉक्टर का कहना है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां और हाई-फ्रक्टोज युक्त खाद्य पदार्थ फैटी लिवर के बड़े कारणों में शामिल हैं. फ्रक्टोज सीधे लिवर में जाकर फैट के रूप में जमा हो सकता है. यही वजह है कि नियमित रूप से मीठे पेय पदार्थ पीने वालों में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ती देखी जा रही है.

सैचुरेटेड फैट का सेवन करना

तले-भुने खाद्य पदार्थ, फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और फैटी मीट्स शरीर में सूजन और मेटाबॉलिक गड़बड़ियों को बढ़ावा देते हैं. इससे डायबिटीज और फैटी लिवर दोनों की स्थिति बिगड़ सकती है. डॉक्टर का कहना है कि हेल्दी फैट्स, जैसे नट्स, बीज, ऑलिव ऑयल और मछली को डाइट का हिस्सा बनाना बेहतर विकल्प है.

अनियमित समय पर भोजन करना

कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या देर रात खाना खाते हैं. ये आदत शरीर के ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है और लिवर में फैट स्टोर होने की संभावना बढ़ाती है. नियमित समय पर संतुलित भोजन करने से ब्लड शुगर स्थिर रहती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है.

पोर्शन साइज को नजरअंदाज करना

बहुत से लोग ये मान लेते हैं कि नट्स, घी या हेल्दी ऑयल्स जितना चाहें खा सकते हैं. हालांकि, ये सभी कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं. जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है, जिससे वजन बढ़ने के साथ फैटी लिवर और डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन