15th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए झटका : CG सरकार ने आबकारी उप निरीक्षक पदों की नियुक्ति आदेश को किया रद्द

Media Yodha Desk Thu, Jan 22, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में उप निरीक्षक पदों पर जारी की गई नियुक्ति प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है और पहले से जारी नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा–2024 के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक पद के लिए जिन अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी, उनके नियुक्ति आदेश तकनीकी कारणों से निरस्त किए जा रहे हैं।

हालांकि आदेश में इन कारणों का स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है। बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आबकारी विभाग में कुल 85 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंडों की जांच, प्रमाण पत्रों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं नए साल की शुरुआत में पूरी की जानी थीं।

जारी आदेश

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन