19th November 2026

BREAKING NEWS

लकड़ी फोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; एक की मौत, दो गंभीर

रायपुर में उद्योग संवाद तो बलौदाबाजार में करेंगे विकास कार्यों की सौगात

20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

माता-पिता ने वर्दी पर लगाए सितारे

दो साल से बिस्तर पर पड़े हैं शरद कपूर, परिवार ने भी छोड़ा साथ, दोस्त ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

Advertisment

CG Board Practical Exam 2027 : छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से, देरी करने पर लगेगा 1,000 रुपये जुर्माना

Media Yodha Desk Thu, Nov 19, 2026

CG Board Practical Exam 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसी अवधि में विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट वर्क भी पूरे कराए जाएंगे। इस संबंध में मंडल ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को परीक्षा संचालन और प्राप्तांक ऑनलाइन दर्ज करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक

मंडल के निर्देशानुसार, प्रायोगिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद स्कूलों को विद्यार्थियों के प्राप्तांक 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। अंक दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि एक बार पोर्टल पर अंक अपलोड होने के बाद उनमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

निर्धारित समय-सीमा में अंक अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों पर प्रतिदिन 1,000 रुपये का विलंब शुल्क लगाया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य की होगी।

बाहरी परीक्षक की नियुक्ति करेगा मंडल

प्रायोगिक परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बाहरी परीक्षक की नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से की जाएगी। किसी भी स्कूल को अपने स्तर पर बाहरी परीक्षक नियुक्त करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई विद्यालय स्वयं परीक्षक नियुक्त करता है, तो वहां आयोजित प्रायोगिक परीक्षा अमान्य घोषित कर दी जाएगी।

वहीं, विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन संबंधित स्कूल के शिक्षकों द्वारा ही किया जाएगा। मंडल ने प्रयोगात्मक कार्यों के लिए पिछले शैक्षणिक सत्र में बची हुई उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।

मंडल ने सभी स्कूलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं पूरी कराने और समय-सीमा के भीतर प्राप्तांक पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन