29th June 2026

BREAKING NEWS

माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में छिपा 6 टन सामान बरामद

शादी का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी! सिया ने प्रेमी चेतन को पहुंचाई रकम, नया खुलासा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

Advertisment

IAS Sameer Vishnoi : ACB-EOW का शिकंजा कसा, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, कई जमीनें सीज

Media Yodha Desk Sat, Apr 18, 2026

IAS Sameer Vishnoi : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS समीर विश्नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।जांच एजेंसियों के मुताबिक, प्रीति विश्नोई के नाम से 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध राशि को संपत्तियों में निवेश किया गया था। इन फर्मों के जरिए जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं, जिन्हें अब जब्त कर लिया गया है।

ACB EOW ने महासमुंद में करीब 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर स्थित प्लॉट और रायपुर के गायत्री नगर इलाके में स्थित मकान समेत कई संपत्तियों को सीज किया है। यह कार्रवाई जांच के दौरान मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध कमाई को छिपाने के लिए रिश्तेदारों के नाम पर भी संपत्तियां खरीदी गई थीं। अब एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

इस पूरे मामले में ACB EOW की विशेष अदालत ने संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जांच एजेंसियां अब अन्य संभावित संपत्तियों और लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं, जिससे मामले का दायरा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन