26th September 2026

BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम

Advertisment

CG में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी जान : सांप काटने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चे हुए अनाथ

Media Yodha Desk Sat, Aug 30, 2025

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सांप काटने के बाद अंधविश्वास के चक्कर में पति-पति की जान चली गई. सांप काटने के बाद परिजन कई घंटों तक घर पर झाड़-फूंक करते रहे. तबियत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला भैयाथान इलाके के ग्राम बसकर डालाबहरा का है. बीती रात तुलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया, लेकिन कई घंटों तक ऐसा करने से उनकी हालत बिगड़ने लगी. तब जाकर परिजन उन्हें भैयाथान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया.

तुलेश्वर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. दोनों के चार बच्चे हैं, जो अंधविश्वास के चलते अब अनाथ हो गए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन