11th October 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें दैनिक राशिफल, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल

पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

Advertisment

CG News : रिहायशी इलाके में कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Media Yodha Desk Mon, Apr 20, 2026

मुंगेली : बिलासपुर जिले के लोरमी में झझुपुरी रोड स्थित कबाड़ी दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लगने की घटना हुई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. काले धुंए के गुब्बार आसमान में दिखाए देने लगे. घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. 

जानकारी के मुताबिक, शहर के रिहायशी इलाके में स्थित कबाड़ी दुकान में आग लगी है. यहां से एसडीएम और तहसील कार्यालय नजदीक है. घटना से इलाके के रहवासियों में हड़कंप मच गया. वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले लोगों का कहना है कि जब आग लगी, तब उन्होंने बार-बार फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन नंबरों पर फोन लगाया, लेकिन घंटों तक किसी ने फोन नहीं उठाया गया. इसके बाद स्थानियों ने ही मोर्चा संभाला।

कोई हैंडपंप से पानी भर रहा था, तो कोई अपने घरों के नलों से बाल्टियां भरकर आग बुझाने की कोशिश कर रहा था। पूरी रात लोग आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करते रहे. लेकिन आग इतनी भयावह थी कि सब कुछ स्वाहा हो गया। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन