4th July 2026

BREAKING NEWS

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

'सबकी दुआ चाहिए'! गौरी संग शादी पर आमिर खान ने लगाई मुहर, जानिए कब और कहां होगी वेडिंग

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत! 6 जुलाई से 38 गांवों में होगा प्री-टेस्ट

Advertisment

कोरबा में घरेलू हिंसा की खौफनाक वारदात : पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, मां-बहन भी घायल

Media Yodha Desk Sat, Feb 14, 2026

कोरबा : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की एक भयानक वारदात से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद के बाद तैश में आकर आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं उसे बचाने आई अपनी सगी मां और बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अंतर्गत वैष्णोदेवी मंदिर के पास रहने वाले आरोपी रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता से विवाद हो गया था।

विवाद के बाद रामेश्वर साहू ने अपनी पत्नी सुकृता को कमरे में बंद कर चापड़ से मारना शुरू कर दिया। सुकृता के चिल्लाने की आवाज सुन उसकी सास सांवन साहू और ननद निर्मला साहू उसे बचाने आईं। दरवाजा पीट-पीटकर उन्होंने दरवाजा खुलवाया। तब गुस्से में रामेश्वर साहू ने अपनी मां और बहन पर भी धारदार चापड़ से हमला कर दिया। महिलाओं की चीख-पुकार की आवाज सुन बस्ती के लोग भी मौके पर पहुंचे और वारदात देखकर पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम ने तीनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया है। तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी सुकृता की हालत बेहद गंभीर है। गौरतलब है कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति रामेश्वर साहू एक साल पहले भी जेल गया था। जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया और फिर से पति-पत्नी आपस में साथ रहने लगे। जिसके बाद आज यह वारदात घटित हो गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन